Blog
Trending

बड़कोट में खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डसा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

कन्सेरू गांव की महिला खेत में निराई-गुड़ाई कर रही थी, वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया

बड़कोट (उत्तरकाशी)। तहसील बड़कोट क्षेत्र में खेत में काम कर रही एक महिला को सांप ने डस लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कन्सेरू गांव निवासी मीमा देवी, पत्नी सुरेश चंद्र राणा, वर्तमान में दोबाटा में रह रही हैं। शुक्रवार को वह अपने खेत में निराई-गुड़ाई का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें डस लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।

घटना की सूचना परिजनों ने अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के सहयोग से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़कोट पहुंचाया।

सीएचसी बड़कोट में चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बरसात के मौसम में खेतों, झाड़ियों और ग्रामीण क्षेत्रों में सांपों की सक्रियता बढ़ जाती है। ऐसे में प्रशासन और विशेषज्ञों ने लोगों से खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने, जूते पहनने तथा किसी भी सर्पदंश की स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button