Blog
Trending

पुलिस ने महिला ड्रग माफिया को देहरादून से किया गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के मामले में थी वांछित, पूर्व में भी कई मामलों में हो चुकी है गिरफ्तार

पुरोला/उत्तरकाशी। अवैध नशे और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” एवं “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुरोला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित महिला अभियुक्ता को देहरादून के सहसपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मई 2026 में डामटा बैरियर पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध स्मैक की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में थाना पुरोला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान सहसपुर निवासी मैराज की संलिप्तता सामने आई।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत साक्ष्य संकलित किए। लगातार सुरागरसी-पतारसी के बाद पुलिस ने 13 सितंबर 2026 को खुशहालपुर चौक, सहसपुर, देहरादून से मैराज को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्ता पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में गिरफ्तार हो चुकी है। उसके विरुद्ध उत्तरकाशी और देहरादून जनपद में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कुल 13 अभियोग दर्ज होने की जानकारी दी गई है। पुलिस मामले में नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्ता

मैराज पत्नी मुस्तकीम, निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 48 वर्ष।

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, प्रभारी चौकी नौगांव

कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार

महिला कांस्टेबल रिंकी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button