मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागराज मंदिर में किया पूजन-हवन
प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की सुख-समृद्धि की कामना

पुरोला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पुरोला मंडल के कार्यकर्ताओं ने नागराज मंदिर में विशेष पूजन, हवन एवं प्रार्थना का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा देश की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की गई। 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान नागराज की पूजा-अर्चना की और हवन में आहुतियां दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा, समर्पण और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। 
कार्यक्रम में पवन नौटियाल, रामचंद्र पंवार, रमेश बिजलवान, ओमप्रकाश नौडियाल, बृजमोहन चौहान, शीशपाल रावत, मदन नेगी, गोविंदराम नौटियाल, जयवीर रावत सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





