Blog
Trending

क्षेत्र पंचायत निधि बहाल करने की घोषणा का स्वागत, कृपाल सिंह राणा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय और भत्तों में वृद्धि की कार्यवाही पर भी जताई खुशी, जल्द धरातल पर लाभ मिलने की जताई उम्मीद।

उत्तराखंड::: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि को पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए कार्यवाही करने की घोषणा का क्षेत्र पंचायत संगठन उत्तराखंड ने स्वागत किया है।

क्षेत्र पंचायत संगठन उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री कृपाल सिंह राणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों को लेकर सरकार की ओर से की गई यह घोषणा स्वागतयोग्य है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक और भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज का हार्दिक धन्यवाद किया।

कृपाल सिंह राणा ने विशेष रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने और उन्हें पूरा करवाने के लिए अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उनके सहयोग से क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों को लेकर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल की गई है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र पंचायत निधि को पुनः प्रारंभ करने तथा मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए घोषित कार्यवाही को जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा, जिससे प्रदेश के क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों को राहत मिल सकेगी।

कृपाल सिंह राणा ने कहा कि क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों पर सकारात्मक पहल करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हैं और उम्मीद करते हैं कि इन घोषणाओं का लाभ जल्द धरातल पर दिखाई देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button