Blog
Trending
पुरोला में एक नवंबर को होगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का ज्योति सम्मेलन, महावीर शाह रहेंगे मुख्य अतिथि
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित होगा कार्यक्रम, आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से की सहभागिता की अपील।

पुरोला::: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से रविवार, 1 नवंबर 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पुरोला में ज्योति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए विधायक प्रत्याशी महावीर शाह उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से सम्मेलन में पहुंचकर सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।



