Blog
Trending

उत्तराखंड क्रांति दल ने 2027 विधानसभा चुनाव का फूंका बिगुल, 16 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने फाइव लेयर सिस्टम के तहत किया प्रत्याशियों का चयन, दूसरी सूची जल्द होगी जारी

केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दल का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत संगठनात्मक आधार के साथ जनता के बीच पहुंचना और प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्याशियों की दूसरी सूची जल्द जारी की जाएगी।

यूकेडी की पहली सूची में घोषित 16 प्रत्याशी:

पिथौरागढ़ – काशी सिंह ऐरी

द्वाराहाट – पुष्पेश त्रिपाठी

देवप्रयाग – पूरण सिंह कठैत

प्रतापनगर – पंकज व्यास

कर्णप्रयाग – आशीष नेगी

जागेश्वर – दिनेश कुंजवाल

राजपुर (एससी) – देवचंद उत्तराखंडी

सल्ट – प्रताप सिंह बसनाल

टिहरी – डीडी पंत

कपकोट – करुण चंदोला

काशीपुर – प्रदीप चंद

नानकमत्ता (एसटी) – कैलाश सिंह पांगती

रामनगर – भुवन चंद्र

देहरादून कैंट – सेवी कमांडेंट राजेंद्र सिंह नेगी

खानपुर – रितु कंडियाल जुयाल

धनोल्टी – चंदन सिंह राणा

यूकेडी की ओर से पहली सूची जारी किए जाने के बाद प्रदेश की सियासत में चुनावी हलचल तेज होने की उम्मीद है। अब सबकी निगाहें दल की दूसरी सूची और आगामी चुनावी रणनीति पर रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button