Blog
Trending

प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दून अस्पताल भेजा

नौगांव से एयर एंबुलेंस के जरिए हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर

उत्तरकाशी। तहसील बड़कोट के ग्राम धारी नौगांव निवासी 25 वर्षीय चंद्रकली देवी पत्नी दीपक सिंह को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव लाया गया। प्रसव के दौरान चिकित्सकों को महिला के स्वास्थ्य में जटिलता सामने आने पर उसे हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी गई।

चिकित्सकों की सलाह के बाद परिजनों ने जिला प्रशासन से महिला को हायर सेंटर पहुंचाने के लिए एयर एंबुलेंस की मांग की। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने यूकाडा (U-CADA) से समन्वय कर महिला के लिए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।

प्रशासन के अनुसार, सोमवार 14 सितंबर 2026 को करीब शाम 5:10 बजे महिला को हेली एंबुलेंस के माध्यम से दून चिकित्सालय, देहरादून स्थित हायर सेंटर के लिए भेजा गया।

जिला प्रशासन की ओर से समय पर हेली एंबुलेंस की व्यवस्था किए जाने से महिला को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button