Blog
Trending

इनोवा कार नदी में गिरी, चार लोगों के शव बरामद, अन्य की तलाश जारी

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धर्मकुंड से करीब 20 मीटर आगे दबरानी की ओर हुआ हादसा, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू अभियान में जुटी।

उत्तरकाशी::: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां धर्मकुंड से करीब 20 मीटर आगे दबरानी की ओर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा को मौके के लिए रवाना किया गया। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, नदी किनारे से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे में वाहन सवार लोगों की कुल संख्या और उनकी पहचान के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button