Blog
Trending

दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, पुरोला में हाइड्रेंट की कार्यशीलता जांची

फायर स्टेशन की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण, सभी अग्निशमन हाइड्रेंट पाए गए चालू

पुरोला। दीपावली पर्व के मद्देनजर अग्निशमन विभाग ने आगजनी की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को फायर स्टेशन पुरोला की टीम ने नगर क्षेत्र में स्थापित अग्निशमन हाइड्रेंट का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता और जलापूर्ति की स्थिति जांची। निरीक्षण के दौरान सभी हाइड्रेंट चालू अवस्था में पाए गए।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी उत्तरकाशी के आदेशों के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी एलएफएम मुन्ना सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने यह निरीक्षण किया। इस दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में अग्निशमन संसाधनों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता का जायजा लिया गया।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि दीपावली के दौरान संभावित आगजनी की घटनाओं पर तत्काल नियंत्रण पाने के उद्देश्य से यह जांच की गई है। विभाग का प्रयास है कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button