Blog
Trending

दीपावली को लेकर बड़कोट फायर स्टेशन अलर्ट, अग्निशमन व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

दोबाटा बैंड सहित विभिन्न स्थानों पर फायर हाइड्रेंट और जल स्रोतों की जांच, सभी व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

बड़कोट (उत्तरकाशी)। दीपावली पर्व के मद्देनजर अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए फायर स्टेशन बड़कोट ने अग्निशमन व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं परीक्षण किया।

दिनांक 04 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी एवं पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सूरत सिंह चौहान के नेतृत्व में फायर टीम ने आवश्यक तैयारियां कीं।

इस दौरान टीम ने दोबाटा बैंड स्थित आउटलेट पोस्ट एवं फायर हाइड्रेंट सहित क्षेत्र के अन्य जल स्रोतों का निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता जांची। साथ ही अग्निशमन वाहनों की पंपिंग कर उनका परीक्षण भी किया गया, ताकि आपातकालीन स्थिति में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण के दौरान सभी फायर हाइड्रेंट, जल स्रोत और अग्निशमन वाहन सही स्थिति में एवं कार्यशील पाए गए।

फायर स्टेशन बड़कोट ने आमजन से अपील की है कि दीपावली पर पटाखों का प्रयोग खुले स्थानों पर सावधानीपूर्वक करें और ज्वलनशील पदार्थों के आसपास आतिशबाजी न करें। किसी भी अग्नि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल अग्निशमन विभाग या आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button