Blog
Trending

प्राथमिक शिक्षक भर्ती में देरी पर डीएलएड प्रशिक्षित युवाओं का प्रदर्शन, 12 जुलाई को शिक्षा मंत्री आवास तक निकलेगी रैली

भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग तेज, संगठन ने विभागीय लापरवाही का लगाया आरोप

देहरादून। उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन लंबे समय से जारी न होने पर डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन, उत्तराखंड का कहना है कि उनके प्रतिनिधिमंडल ने कई बार शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात कर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का अनुरोध किया। संगठन के अनुसार मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया, लेकिन विभागीय स्तर पर अधिकारियों और निदेशालय द्वारा आवश्यक एवं सही रिक्त पदों का विवरण समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

इसी के विरोध में संगठन ने रविवार, 12 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे गांधी पार्क, देहरादून से शांतिपूर्ण रैली निकालने की घोषणा की है। यह रैली गांधी पार्क से घंटाघर, बिंदाल पुल होते हुए यमुना कॉलोनी स्थित शिक्षा मंत्री आवास तक जाएगी।

संगठन ने राज्यभर के सभी डीएलएड प्रशिक्षित युवाओं से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button