Blog
Trending

DIET बड़कोट में 35 शिक्षकों ने सीखे AI और डिजिटल शिक्षण के आधुनिक तरीके, 5 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

ई-कंटेंट निर्माण, वर्चुअल लैब, AI टूल्स और साइबर सुरक्षा पर शिक्षकों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

उत्तरकाशी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) बड़कोट में माध्यमिक विद्यालयों के विज्ञान एवं गणित शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय “ई-कंटेंट निर्माण” (E-Content Creation) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हो गया। 29 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक चले इस प्रशिक्षण में जनपद के 35 शिक्षकों ने डिजिटल शिक्षण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित टूल्स और आभासी प्रयोगशालाओं के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य एवं प्रशिक्षण समन्वयक सुशील चंद्र जोशी तथा रिचा उनियाल ने किया। पहले दिन डॉ. सुबोध बिष्ट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के उद्देश्यों और शिक्षकों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं सुशील चंद्र जोशी ने ई-कंटेंट निर्माण की तकनीकों पर प्रकाश डाला, जबकि रिचा उनियाल ने पीएम ई-विद्या, दीक्षा (DIKSHA) ऐप और प्रशस्त सचेत (PRASHAST Sachet) ऐप के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।

कार्यशाला के दौरान मास्टर ट्रेनर हितेंद्र सिंह रावत एवं बृजेश चंद्र नौटियाल ने प्रतिभागी शिक्षकों को Google Docs, Google Slides, Google Forms, H5P, Virtual Labs, PhET Simulations, Canva, GeoGebra सहित विभिन्न डिजिटल एवं AI आधारित शैक्षणिक टूल्स के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी शिक्षकों को जागरूक किया गया।

समापन समारोह में डायट प्राचार्य संजीव जोशी ने कहा कि आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल तकनीक और गुणवत्तापूर्ण ई-कंटेंट की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए नवाचारों को विद्यालयों में लागू करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी 35 प्रतिभागी शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button