Blogउत्तराखंडकार्यक्रमगढ़वालदेहरादून
Trending

सखा शक्ति बंधन 2.0 में महिलाओं और समाजसेवियों का सम्मान, देवभूमि विश्वविद्यालय में हुआ भव्य आयोजन

सखा ट्रस्ट के कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर दिया गया जोर

देहरादून। सखा ट्रस्ट एवं देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “सखा शक्ति बंधन 2.0” कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संदीप मुखर्जी उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, शिक्षा के महत्व तथा युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता और प्रेरणा का संदेश देते हैं।

आयोजन के दौरान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। स्पेशल गेस्ट अवार्ड श्रेणी में ऋतु गुजराल, नितिन नयाल, कांता जोशी तथा तारा फाउंडेशन से टेजरिंग लुडिन सहित कई विशिष्ट लोगों को सम्मान प्रदान किया गया।

वहीं वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड श्रेणी में ट्रांसजेंडर समाज से जुड़ी सिंपल चौधरी, सुम्मी राजपूत एवं अदिति जोशी को समाज के प्रति उनके प्रेरणादायी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों एवं युवाओं ने समाजसेवा और सकारात्मक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में सखा ट्रस्ट के अध्यक्ष देव सिंह चौहान के नेतृत्व में पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं विश्वविद्यालय की ओर से हिमानी मैम एवं तौफीक हसन सर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

आयोजन के अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने सखा ट्रस्ट की इस पहल को समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला आयोजन ब ताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button