उत्तरकाशीउत्तराखंडप्रदर्शन
Trending

पुरोला में कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, महंगाई और नीट पेपर लीक को लेकर पुतला दहन

ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

पुरोला/उत्तरकाशी। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने विकासखंड पुरोला में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और नीट पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।

ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, महंगाई लगातार बढ़ रही है और प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष कविंद्र असवाल, यमुना घाटी ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगबीर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, प्रशांत नेगी, नरेश चौहान, राम लाल, हरीश वर्मा, बासु रावत और शिशपाल शर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

महिलाओं ने भी प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी निभाई। महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुलोचना देवी, राजुली बत्रा और परमेश्वरी देवी समेत कई महिलाओं ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

इसके अलावा गब्बर सिंह नेगी, शांति लाल, घनश्याम गोदियाल, वीरेंद्र प्रसाद नौटियाल, मुकेश कुमार और मनमोहन सिंह राणा सहित अन्य कांग्रेस जन भी प्रदर्शन में मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता से जुड़े मुद्दों पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button