
पुरोला। थाना पुरोला क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुरोला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, 10 मई 2026 की सुबह एक व्यक्ति ने थाना पुरोला में अपनी नाबालिग पुत्री के 9 मई को बिना बताए घर से चले जाने और वापस न लौटने की सूचना दर्ज कराई थी। पुलिस जांच के दौरान लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज की गई।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने पतारसी, सुरागसी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए देर शाम मोरी क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 137(2), 64 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 5(ठ)/6 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक गोविन्द राम (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम में शामिल
उपनिरीक्षक मनोज नेगी
महिला कांस्टेबल बबीता



