उत्तरकाशीउत्तराखंडकार्यक्रमराजनीति
Trending

पुरोला में पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

नगर पालिका सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि, राजीव गांधी के योगदान को किया याद

पुरोला में पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नगर पालिका सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक और दूरसंचार क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को देश निर्माण में भागीदारी का अवसर देने के साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र नेगी सहित कई वक्ताओं ने राजीव गांधी के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर बिहारी लाल शाह, धीरेंद्र नेगी, जगबीर रावत, प्रीतम राणा, जगदेव नेगी, अंकित चौहान, भूपाल गुंसाई, रितेश गोदियाल, मनोज हिमानी, अजयपाल बिष्ट, विपिन असवाल, प्रशांत नेगी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button