Blog
Trending

बड़कोट के माध्यर तोक में छानी जली, आग पर काबू; कोई जनहानि नहीं

अचानक आग लगने से छान जली, फायर सर्विस और राजस्व टीम मौके पर तैनात पोर्टल खबर:

उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट तहसील क्षेत्र में एक छानी में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी की रिपोर्ट के अनुसार, 26 जून 2026 की रात करीब 9 बजे माध्यर नामे तोक में श्री सुरेश लाल पुत्र श्री स्यांसलाल की छान में अचानक आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि छान जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता और प्रयासों से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है।

सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम और स्थानीय राजस्व उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचे। टीमों द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button