Blog
Trending

उत्तरकाशी पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

मोरी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा, 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' अभियान के तहत लगातार जारी है कार्रवाई

उत्तरकाशी। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ एवं नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में थाना मोरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अवैध नशे के कारोबार में लगातार संलिप्त रहने वाले तीन तस्करों के विरुद्ध सितंबर 2025 में थाना मोरी में गैंगस्टर एक्ट की धारा 2(ख)(II)/3(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें सरदास और पंकज दास गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर तंत्र और लगातार की गई तलाश के आधार पर 5 जुलाई 2026 की शाम मोरी-नेटवाड़ क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के 22 मामलों में 27 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनसे करीब 42 लाख रुपये कीमत की 8 किलो से अधिक चरस तथा 58.6 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। साथ ही वर्ष 2026 में अब तक चार नशा तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

सरदास पुत्र पूर्णदास, निवासी नेटवाड़, थाना मोरी (उम्र 35 वर्ष)

पंकज दास पुत्र कमल दास, निवासी नेटवाड़, थाना मोरी (उम्र 26 वर्ष)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button