Blog
Trending

कुथनौर अग्निकांड में मदद को आगे आए दीपक बिजलवान, पीड़ित प्रेम नौटियाल को दी ₹50 हजार की राहत

घर का सामान, नगदी और जेवरात जलकर हुए राख, संकट की घड़ी में दीपक बिजलवान ने बढ़ाया मदद का हाथ

बड़कोट। यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की तहसील बड़कोट के कुथनौर गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद दीपक बिजलवान ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार की मदद के लिए तत्काल कदम उठाया। अग्निकांड में प्रेम नौटियाल के घर का सारा सामान, नगदी और जेवरात जलकर राख हो गए।

अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से घर में रखा घरेलू सामान और अन्य जरूरी सामग्री पूरी तरह जल गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया और आसपास के मकानों को भी आग की चपेट में आने से बचाया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद दीपक बिजलवान ने अपनी टीम के माध्यम से मौके पर राहत पहुंचाई। उन्होंने अग्निकांड पीड़ित प्रेम नौटियाल के परिवार को 50 हजार रुपये की नगद राहत सहयोग राशि प्रदान की।

 

संकट की घड़ी में तत्काल मदद के लिए आगे आने पर ग्रामीणों ने दीपक बिजलवान की पहल की सराहना की और उनका आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी विपरीत परिस्थितियों में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का उदाहरण है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से भी मांग की है कि अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार हरसंभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button