Blog
Trending

2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर 4 नवंबर को रंवाई जन एकता मंच की जन संवाद बैठक

गुन्दियाटगांव में जुटेंगे क्षेत्र के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक, क्षेत्रीय मुद्दों एवं भविष्य की रणनीति पर होगा मंथन

पुरोला::: आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर रंवाई जन एकता मंच ने जन संवाद बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। बैठक 4 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे श्री कपिलमुनि महाराज एवं श्री खण्डासूरी महाराज मंदिर परिसर, गुन्दियाटगांव में आयोजित होगी।

रंवाई जन एकता मंच के संयोजक चन्द्र सिंह रावत (चन्द्रमणी) ने बताया कि बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के संबंध में क्षेत्र की जनता से संवाद स्थापित करना, सुझाव प्राप्त करना तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा करना है।

मंच ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, मंच पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचकर अपने विचार और सुझाव साझा करने की अपील की है।

मंच के अनुसार जन संवाद के माध्यम से क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और भविष्य की कार्ययोजना पर सामूहिक विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की अपेक्षाओं के अनुरूप आगामी रणनीति तय की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button