Blog
Trending

श्रीगुल महाराज मंदिर निर्माण को मिलेगा पूर्व विधायक मालचंद का सहयोग.

मंदिर समिति के साथ बैठक कर निर्माण कार्य की प्रगति जानी, पत्थर व पटाली देने की घोषणा.

पुरोला। श्रीगुल महाराज मंदिर के निर्माण कार्य को गति देने के लिए पूर्व विधायक मालचंद ने सहयोग का भरोसा दिया है। सोमवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में उन्होंने मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा की और निर्माण में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस दौरान पूर्व विधायक मालचंद ने मंदिर निर्माण में उपयोग होने वाले पत्थर और पटाली उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्रीगुल महाराज मंदिर क्षेत्र की आस्था और संस्कृति का प्रमुख केंद्र है। इसके निर्माण कार्य को समय पर पूरा कराने के लिए वह अपना पूरा सहयोग देंगे।

बैठक में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष राधेकृष्ण उनियाल ने अब तक हुए निर्माण कार्य की जानकारी देते हुए आगामी योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी मंदिर निर्माण को लेकर अपने सुझाव रखे।

इस अवसर पर बलदेव असवाल, बिजेंद्र रावत, बृजमोहन चौहान, दिनेश उनियाल, अरविंद खंडूरी, लोकेश उनियाल, कविंद्र असवाल, वीरेंद्र चौहान, मनोज हिमानी, नवीन असवाल, तनुज असवाल, अनुज असवाल, धीरपाल रावत, सचिन असवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button