Blog
Trending

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

पुरोला में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना प्रक्रिया, आंकड़ों के संकलन और प्रपत्र भरने की दी गई जानकारी

पुरोला:::: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को विकासखंड कार्यालय पुरोला में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ एक नवंबर को तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी कमल सिंह राठौर ने किया था।

तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, सूचनाओं के संकलन, प्रपत्र भरने तथा कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों की गणना करेंगे। इस दौरान प्रत्येक परिवार के सदस्यों से करीब 40 प्रश्न पूछकर निर्धारित प्रारूप में आवश्यक जानकारियां दर्ज की जाएंगी। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। ऐसे में सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर पूरी सावधानी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

प्रशिक्षण के समापन पर अधिकारियों ने प्रतिभागियों को जनगणना कार्य के दौरान आने वाली परिस्थितियों से निपटने और सही तरीके से आंकड़े दर्ज करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर सांख्यिकीय अधिकारी अंकित नेगी, रजिस्ट्रार कानूनगो ज्योति राणा, राजस्व निरीक्षक जितेंद्र दत्त थपलियाल, मास्टर ट्रेनर आनंद ज्याडा एवं मनोज सेमवाल सहित प्रगणक मनोहर पंवार, अरविंद मस्तवाल, श्रीदेव सुमन चौहान, मनवीर रावत, कविंद्र चौहान, रणबीर राणा, महावीर सजवाण, राकेश खत्री, लोकेन्द्र पंवार, प्रवेश लेखवार, रीता चौहान, अनुसूया कुमायूं, हेमलता तथा सुपरवाइजर उपेन्द्र सिंह रावत, अनुज नौडियाल सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button