Blog
Trending

मोरी पुलिस की युवाओं से अपील: “नशे को कहें ना, खेलों को बनाएं अपनी पहचान”

क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान थानाध्यक्ष दीपक रावत ने खिलाड़ियों को नशे के दुष्प्रभाव और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक

मोरी। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मोरी के वाल्टी तप्पड़ में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मोरी पुलिस ने खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

थानाध्यक्ष मोरी श्री दीपक रावत ने क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा जीवन और भविष्य दोनों को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूरी बनाकर खेलकूद, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की अपील की।

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनता है। साथ ही उन्होंने युवाओं से समाज में भी नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित खिलाड़ियों, युवाओं एवं समिति के सदस्यों को नशा मुक्ति, साइबर अपराधों से बचाव और पुलिस हेल्पलाइन से संबंधित जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा युवाओं को नशे, साइबर अपराधों एवं अन्य सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button