Blog
Trending

गंभीर अवसाद से पीड़ित 15 वर्षीय बालिका को हेली एंबुलेंस से मोरी से देहरादून भेजा गया

जिला प्रशासन की पहल पर सीएचसी मोरी से सहस्त्रधारा हेलीपैड पहुंचाया गया, दून अस्पताल में होगा उपचार

जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र से एक गंभीर रूप से बीमार 15 वर्षीय बालिका को बेहतर उपचार के लिए हेली एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून रेफर किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार आज दिनांक 25 जून 2026 को सीएचसी मोरी में भर्ती कुमारी स्मृति पुत्री श्री जगवीर, उम्र 15 वर्ष, निवासी ग्राम रैक्चा, पोस्ट फिताड़ी, मोरी की हालत गंभीर बताई गई। चिकित्सकीय जानकारी के मुताबिक बालिका गंभीर अवसाद से पीड़ित थी और उसका उपचार सीएचसी मोरी में चल रहा था।

मरीज की स्थिति अत्यधिक गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की सलाह दी। इसके बाद परिजनों द्वारा हेली एंबुलेंस की मांग की गई।

जिला प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई। बालिका को शाम करीब 4 बजकर 59 मिनट पर जीआईसी मोरी हेलीपैड से हेली एंबुलेंस के माध्यम से सहस्त्रधारा देहरादून स्थित दून अस्पताल के लिए भेजा गया, जहां उसका आगे उपचार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button