उत्तरकाशीउत्तराखंडकार्यक्रमगढ़वाल
Trending

राज्य आंदोलनकारियों ने गंगा घाटी में बनाई नई टीम, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प

नगर पालिका सभागार उत्तरकाशी में हुई बैठक में विजयपाल सिंह राणा को अध्यक्ष और कीर्तिनिधि सजवाण को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उत्तरकाशी। उत्तराखंड चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने और राज्य आंदोलनकारियों को एकजुट करने पर जोर दिया गया।

बैठक केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विजेन्द्र पोखरियाल एवं गढ़वाल मंडल अध्यक्ष कीर्तिनिधि सजवाण की उपस्थिति में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गंगा घाटी कार्यकारिणी का गठन कर नई टीम को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नई कार्यकारिणी में विजयपाल सिंह राणा को अध्यक्ष, कीर्तिनिधि सजवाण को जिला मीडिया प्रभारी, खुशाल सिंह बिष्ट, जयवीर सिंह रांगड़ एवं हेमराज निजोन को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं रामलाल नेगी और रामचंद्र नौटियाल को महासचिव तथा केदार सेमवाल को सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन की मूल भावना और आंदोलनकारियों के सम्मान की रक्षा के लिए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है। इसके लिए गांव-गांव तक संगठन का विस्तार किया जाएगा और राज्य आंदोलनकारियों को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर मोहन आनंद, बिजनौर मुलायम सिंह चौहान, बचनलाल, विजेंद्र जगूड़ी, राजेश चंद्र नौटियाल सहित कई राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button