उत्तरकाशीउत्तराखंडकार्यक्रमगठनशिक्षकशिक्षा

बड़कोट बालिका इंटर कॉलेज में पीटीए और एसएमसी का गठन, गीता प्रसाद गैरोला फिर बने अध्यक्ष

अभिभावकों की आम बैठक में नई कार्यकारिणी का चयन, विद्यालय में एनसीसी शुरू कराने का आश्वासन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट में शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए) की आम बैठक आयोजित कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) हेतु नए सदस्यों का चयन भी किया गया।

बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने पूर्व अध्यक्ष गीता प्रसाद गैरोला एवं कोषाध्यक्ष सतीश भूषण के कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या शोभना थापा ने पूर्व कार्यकारिणी एवं एसएमसी द्वारा समय-समय पर दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

अभिभावकों द्वारा विचार-विमर्श के बाद गीता प्रसाद गैरोला को पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि सतीश भूषण को दोबारा कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर अध्यक्ष गीता प्रसाद गैरोला ने विद्यालय में रिक्त चल रहे पदों को भरने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय में एनसीसी कार्यक्रम शुरू कराने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई।

कोषाध्यक्ष सतीश भूषण ने विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक वातावरण और पठन-पाठन की सराहना करते हुए इसे और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की। वहीं एसएमसी अध्यक्षा ने छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से विशेष सहयोग की अपील की।

बैठक में सुनीता गैरोला, विजयलक्ष्मी, आशा लखेरा एवं पारुल नेगी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सचिव पद पर शमा बानो को शिक्षिकाओं का समर्थन मिला, जबकि श्रीमती सरिता सहसचिव निर्वाचित हुईं। नए एसएमसी सदस्यों में सुनीता गैरोला, मीना, ललिता और कमला को शामिल किया गया।

कार्यक्रम में सुरेश, भवानी, संजय कुमार, नवीन सिंह, सीता, राकेश, हिमानी, प्रियंका, कृष्णा, प्रमिला, दीपा, ललित, सुनीता, रीना, मनोज, उषा, अंजू, पायल सहित दर्जनों अभिभावक मौजूद रहे। वहीं रेखा पुरी, रेनू, विजयलक्ष्मी, आशा, हिमानी, सोनी, पारुल, शिखा, दीपा, रूबी गौतम और आरती सैनी सहित शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन शमा बानो द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button