उत्तरकाशीउत्तराखंडकार्यक्रमगढ़वालजागरूकतापुलिसशिक्षा
Trending

स्कूली छात्र-छात्राओं को पुलिस ने पढ़ाया नशा, साइबर और महिला सुरक्षा का पाठ

नौगांव पुलिस के जागरूकता अभियान में विद्यार्थियों को साइबर हेल्पलाइन, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपदभर में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को चौकी नौगांव पुलिस ने विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी नौगांव उपनिरीक्षक भूपेन्द्र रावत ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को गलत संगति और नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य एवं कैरियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई। विद्यार्थियों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की उपयोगिता एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए।

महिला सुरक्षा के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा कानूनों, उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, डायल-112 एवं महिला हेल्पलाइन-1090 के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए ‘गुड सेमेरिटन’ और ‘गोल्डन आवर’ की महत्ता समझाई तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की समय पर सहायता करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कुमारी रीना रावत, अध्यापक प्रमोद रावत, त्रेपन रावत, अवतार चौहान, मुख्य आरक्षी यातायात नरेश बड़ोनी, आरक्षी देवेन्द्र कुमार, महिला आरक्षी रंजीता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button