उत्तरकाशीउत्तराखंडकार्यवाहीगढ़वालपुलिस
Trending

नाबालिगा के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, बड़कोट पुलिस ने भेजा जेल

गुमशुदगी के मामले में बरामद हुई नाबालिग, साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पर पॉक्सो सहित गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं

बड़कोट (उत्तरकाशी)। कोतवाली बड़कोट क्षेत्र में दर्ज नाबालिगा के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए कहीं चले जाने के संबंध में कोतवाली बड़कोट में लिखित तहरीर दी थी। इस आधार पर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत गुमशुदगी/अपहरण का मामला दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बड़कोट पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए नाबालिगा को बरामद कर लिया और मामले में संलिप्त आरोपी रोहन (20 वर्ष), निवासी कलेर, चकराता (देहरादून) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़िता के बयान और एकत्र साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 65(1) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button