Blog
Trending

बिना बताए घर से निकले दो मासूम, बड़कोट पुलिस ने नौगांव से सकुशल किया बरामद

12 और 9 वर्षीय बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर परिजनों को सौंपा सुरक्षित

उत्तरकाशी/बड़कोट।

कोतवाली बड़कोट पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से घर से बिना बताए निकले दो मासूम बच्चों को सकुशल खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को एक महिला ने कोतवाली बड़कोट में सूचना दी कि उनके 12 एवं 9 वर्षीय दो भांजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चले गए हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया।

सूचना मिलते ही बड़कोट पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल खोज अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों, बाजारों और संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। साथ ही स्थानीय लोगों और परिजनों से जानकारी जुटाकर बच्चों की तलाश जारी रखी।

लगातार प्रयासों और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को नौगांव क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर दोनों बच्चों को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया।

अपने बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और उत्तरकाशी पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button