Blog
Trending

आराकोट–बंगाण की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मनमोहन सिंह चौहान ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

आराकोट और टिकोची के अस्पतालों में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग, मंत्री ने जल्द व्यवस्थाएं शुरू कराने का दिया आश्वासन

जनपद उत्तरकाशी के दुर्गम आराकोट–बंगाण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेता मनमोहन सिंह चौहान ने आज स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उठाया। उन्होंने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट में स्थायी चिकित्सक, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय टिकोची में वार्ड बॉय और सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की मांग रखी।

मंत्री जी ने आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया।

मनमोहन सिंह चौहान ने स्पष्ट संदेश दिया—“यह संघर्ष किसी पद या राजनीति के लिए नहीं, बल्कि आराकोट–बंगाण की जनता के स्वास्थ्य, सम्मान और अधिकारों के लिए है। दुर्गम क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए भटकने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। जब तक जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलतीं, तब तक हमारी आवाज और हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button