Blog
Trending

आराकोट-बंगाण की सड़कों को लेकर मंत्री भरत सिंह चौधरी से मिले मनमोहन सिंह चौहान

पीएमजीएसवाई के कार्यों में तेजी लाने और पांच सड़क मार्गों को डीपीआर में शामिल करने की उठाई मांग

पुरोला::::आराकोट-बंगाण क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेता मनमोहन सिंह चौहान ने उत्तराखंड सरकार के ग्राम्य विकास एवं लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्री भरत सिंह चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा क्षेत्र की लंबित सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

मनमोहन सिंह चौहान ने मंत्री को बताया कि दुर्गम आराकोट-बंगाण क्षेत्र के अनेक गांव आज भी बेहतर सड़क सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी और स्थानीय अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है। इसलिए क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाना जरूरी है।

उन्होंने कलीच–रत्यानू मोटर मार्ग, कलीच–थुनारा मोटर मार्ग के अवशेष भाग, देवती मोटर मार्ग, आराकोट–भूटाणु मोटर मार्ग तथा आराकोट–छतरी–ठडियारा मोटर मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की डीपीआर में शामिल कर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की मांग की।

चौहान ने कहा कि आराकोट-बंगाण के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सड़क संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार क्षेत्र के विकास से जुड़े इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button