Blog
Trending

विजयादशमी पर पुरोला में संघ स्वयंसेवकों ने किया शस्त्र पूजन, राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

आरएसएस के विजयादशमी उत्सव में समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने पर दिया गया जोर

पुरोला::: पुरोला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से विजयादशमी के पावन अवसर पर विजयादशमी उत्सव श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने परंपरानुसार शस्त्र पूजन कर राष्ट्र, समाज और संस्कृति की रक्षा तथा सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. दिनेश जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य समाज को संगठित करना तथा व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि संघ समाज में सेवा, अनुशासन, समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र जी, क्षेत्र ग्राम विकास संयोजक रविंद्र जी, विभाग कार्यवाह धनंजय जी, विभाग प्रचारक गोविंद जी, विभाग संयोजक कबुल जी, जिला संघ चालक अष्टम जी, जिला कार्यवाह दिनेश जी, जिला प्रचारक शुभम जी, नगर प्रचारक कपिल जी सहित फकीर, संजय, पवन नौटियाल, अजीत, रणवीर, अनूप, योगराज, लोकेश, आलोक तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button