Blog
Trending

पिकअप और स्कूटी की भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

पौड़ी। पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंज्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 आपातकालीन सेवा की मदद से घायल को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अनुपम नेगी (25) पुत्र स्व. अर्जुन सिंह नेगी, निवासी बैंज्वाड़ी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना गांव में पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।

जिला अस्पताल पौड़ी के पीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल ने युवक की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button