Blog
Trending

मोरी क्षेत्र में दो हादसों में चार घायल, सभी हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर रेफर

पुरोला: प्रखंड मोरी क्षेत्र में मंगलवार देर सायं और बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोरी में प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हेलिकॉप्टर के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर सायं मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग पर मोरा गांव के समीप मोरा निवासी संजय बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रात में उपचार के लिए सीएचसी मोरी लाया गया।

वहीं बुधवार दोपहर मोरी मुख्य बाजार में एक स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चंदन (निवासी बिहार), सुनील (निवासी नैटवाड़) तथा सुशील कुमार (निवासी हड़वाड़ी) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल सीएचसी मोरी पहुंचाया गया।

सीएचसी मोरी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितेश रावत ने बताया कि चारों घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हेलिकॉप्टर सेवा से देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस दुर्घटनाओं के कारणों की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button