Blog
Trending

महाविद्यालय पुरोला में एबीएसएस के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

क्षेत्रीय नृत्य प्रतियोगिता में जिया असवाल, खुशबू व सलोनी की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान

पुरोला। बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पुरोला में शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत एबीएसएस (ABSS) के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के तहत आयोजित सामूहिक क्षेत्रीय नृत्य प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की कुमारी जिया असवाल, खुशबू एवं सलोनी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष की आरती एवं ज्योति ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि बीए प्रथम वर्ष की कुमारी रिया उनियाल एवं शीतल तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के संयोजक राजीव प्रसाद नौटियाल एवं डॉ. वैशाली सिंह ने कहा कि इस प्रकार की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और टीम भावना का विकास होता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय परिवार ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button