Blog
Trending

बेसिक शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, D.El.Ed प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने विधायक विशन सिंह चुफाल से की मुलाकात

सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का दिया हवाला, शिक्षा मंत्री के समक्ष मांग रखने का मिला आश्वासन

आगामी बेसिक शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर D.El.Ed प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विशन सिंह चुफाल से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में प्रस्तावित शिक्षक भर्ती में अधिक से अधिक पद शामिल करने की मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कई विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं, जबकि कुछ विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में आगामी बेसिक शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाकर भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग की गई।

इस पर विधायक विशन सिंह चुफाल ने अभ्यर्थियों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए इस विषय को शिक्षा मंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

अभ्यर्थियों ने कहा कि बेसिक शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ने से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने में भी मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button