Blog
Trending

प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग तेज, प्रशिक्षित युवाओं में बढ़ा आक्रोश; जल्द विज्ञापन जारी करने की मांग

DIET/D.El.Ed. प्रशिक्षित युवाओं ने शिक्षा मंत्री से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अपील, छह माह बाद भी विज्ञापन जारी न होने पर नाराजगी।

उत्तराखंड के 13 जनपदों के DIET एवं D.El.Ed. से प्रशिक्षित युवाओं में प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रशिक्षण पूरा होने के छह माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी न होने से प्रशिक्षित अभ्यर्थी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

युवाओं का कहना है कि उन्होंने निर्धारित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने के कारण वे रोजगार से वंचित हैं। उनका आरोप है कि लंबे समय से भर्ती का इंतजार करने के बावजूद सरकार की ओर से कोई स्पष्ट समय-सीमा घोषित नहीं की गई है।

प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य के कई सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी कर रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।

युवाओं ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मांग की है कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में विलंब समाप्त करते हुए शीघ्र विज्ञापन जारी किया जाए, ताकि प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके और विद्यालयों में शिक्षकों की कमी भी दूर हो।

अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button