Blog

गुडियाट गांव के विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस, स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

NSS दिवस पर स्वयंसेवियों ने दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विद्यालय में 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस मनाया गया। इस अवसर पर NSS स्वयंसेवियों द्वारा वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से स्वयंसेवियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम अधिकारी आनंद सिंह जयाडा ने NSS की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए स्वयंसेवियों को समाज एवं राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान NSS इकाई की ओर से प्रधानाचार्य देवेंद्र सजवाड और PTA अध्यक्ष संजय बडोनी को उनके सहयोग एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेंद्र सजवाड ने NSS स्वयंसेवियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और समाजहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वहीं PTA अध्यक्ष संजय बडोनी ने भी स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, PTA पदाधिकारी और NSS स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button