Blog
Trending

जिला अस्पताल बना रेफर केंद्र! गंभीर मरीज को फिर हेली एम्बुलेंस से भेजा देहरादून

जिला अस्पताल में भर्ती 45 वर्षीय लोकेश भट्ट की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर भेजने की दी सलाह, शाम 4:43 बजे जोशियाड़ा हेलीपैड से दून अस्पताल रवाना

उत्तरकाशी। जिला अस्पताल उत्तरकाशी में उपचार के लिए भर्ती 45 वर्षीय लोकेश भट्ट की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हेली एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेश भट्ट पुत्र श्री देवदत्त भट्ट, निवासी बगियाल गांव, पोस्ट पत्ता, तहसील भटवाड़ी, उत्तरकाशी को तीव्र बुखार (Acute Febrile Illness), प्लेटलेट्स में अत्यधिक कमी और मलैना (Melena) की शिकायत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी प्लेटलेट्स की संख्या करीब 33,000 बताई गई।

मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी। परिजनों के अनुरोध पर जिला प्रशासन की ओर से तत्काल हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई।

इसके बाद लोकेश भट्ट को 25 सितंबर 2026 की शाम 4:43 बजे जोशियाड़ा हेलीपैड से हेली एम्बुलेंस के जरिए देहरादून स्थित दून अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button