उत्तरकाशीउत्तराखंडकार्यक्रमगढ़वालछात्र संघरवांई
Trending

टटाऊ महाविद्यालय में छात्र संघ समारोह 2026 का भव्य आयोजन, लोक संस्कृति और छात्र नेतृत्व का दिखा उत्साह

टटाऊ कॉलेज में छात्र संघ समारोह धूमधाम से संपन्न, लोक गायकों ने बांधा समां

राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, टटाऊ (बड़कोट), उत्तरकाशी में दिनांक 9 मई 2026 को छात्र संघ समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने की। उन्होंने नव-निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु ₹5000 की धनराशि भी भेंट की।

कार्यक्रम का मंच संचालन सोनी तोमर (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष) एवं संपन्न बहुगुणा (जिला सह-संयोजक, एबीवीपी) द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा वर्षा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अंजू भट्ट, श्री प्रवीण असवाल (कालिंदी मंडल अध्यक्ष, भाजपा), श्री तरवीन राणा (कालिंदी महामंत्री, भाजपा), श्री संजय टम्टा (वरिष्ठ छात्र संघ नेता, आर्यन संगठन), श्री ऋषभ जोगटा (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, आर्यन), श्री आशीष पंवार (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, एबीवीपी), श्री निर्देश चौहान (पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष, एसडीएसयूवी), सुश्री सोनी तोमर (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, प्रदेश सह-मंत्री, एबीवीपी), पीटीआई संघ अध्यक्ष श्री जगवीर सिंह जायरा एवं श्री नमो भंडारी (पहाड़ संदेश, FM News जिला सम्पादक, उत्तरकाशी) सहित कई अतिथियों का वर्तमान छात्र संघ कार्यकारिणी द्वारा बैज अलंकरण किया गया।

वर्तमान छात्र संघ कार्यकारिणी में सुश्री निकिता (अध्यक्ष), सुश्री बबली (उपाध्यक्ष), सुश्री तान्या (सचिव), सुश्री मिलन (कोषाध्यक्ष), श्री हिमांशु (विश्वविद्यालय प्रतिनिधि) एवं श्री ध्रुव टम्टा (महासचिव) शामिल रहे।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में क्षेत्रीय लोक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। प्रसिद्ध लोक गायक श्री प्रदीप पंचोला, श्री सुंदर प्रेमी एवं श्री नरेश बादशाह ने जौनपुर–जौनसार–रवाईं क्षेत्र के लोकगीतों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं श्री अमित द्वारा पप्पू कारकी के गीत की शानदार प्रस्तुति भी दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नव-निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की तथा विद्यार्थियों से महाविद्यालय एवं समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button