Blog
Trending

मोरी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में NSUI का परचम, सभी प्रमुख पदों पर दर्ज की जीत

अध्यक्ष पद पर प्रेमिका ने 74 मतों के साथ हासिल की जीत, मतगणना के बाद समर्थकों ने मनाया जश्न

पुरोला/मोरी। राजकीय महाविद्यालय मोरी में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के मतगणना परिणाम घोषित होने के साथ ही NSUI ने सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम सामने आते ही NSUI समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अध्यक्ष पद पर NSUI प्रत्याशी प्रेमिका ने 74 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जगदीश रावत को 51 मत मिले।

सचिव पद पर मनीष कुमार ने 74 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि सूरज डोभाल को 48 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर विजयपाल लाल ने 70 मत हासिल कर रिशु नेगी को 54 मतों से पीछे छोड़ा।

कोषाध्यक्ष पद पर अमृता ने 70 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी आशिका को 51 मत मिले। वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मनोज लाल ने 69 मत प्राप्त कर धनेश सिंह को 53 मतों के मुकाबले पराजित किया।

मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित होते ही महाविद्यालय परिसर में NSUI समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।

इस बार राजकीय महाविद्यालय मोरी के छात्रसंघ चुनाव में NSUI प्रत्याशियों ने सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर छात्रसंघ चुनाव में अपना दबदबा कायम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button