Blog
Trending

अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की अनुप्रिया विजयी, निर्दलीय अनुज को दो मतों से हराया

शपथ ग्रहण के बाद छात्र नेताओं ने मुख्य बाजार में निकाला विजय जुलूस.

पुरोला:::बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पुरोला के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। एनएसयूआई प्रत्याशी अनुप्रिया ने निर्दलीय प्रत्याशी अनुज को महज दो मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं एबीवीपी को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा।

मंगलवार को मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर अनुप्रिया को 208, निर्दलीय अनुज को 206, जबकि एबीवीपी के हीरेश को 165 मत प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष पद पर दिशा ने 199 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इस पद पर प्रिया को 190 तथा अंजलि को 173 मत मिले।

सचिव पद पर प्रिया 312 मतों के साथ विजयी रहीं, जबकि ज्योति रावत को 211 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर अंजलि आर्य ने 254 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। इस पद पर हृदय उनियाल को 168 तथा शीशपाल को 131 मत मिले।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मोहित कुमार 254 मतों के साथ विजयी रहे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोशन कुमार को 213 तथा विश्वनाथ सिंह को 97 मत प्राप्त हुए।

परिणाम घोषित होने के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डा. ए.के. तिवारी ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने मुख्य बाजार में विजय जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button