Blog
Trending

पुरोला में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ पालिका का अभियान, 8 दुकानदारों के चालान

प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त, बाजारों में निरीक्षण कर दुकानदारों को दी चेतावनी; आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

पुरोला। नगर पालिका परिषद पुरोला ने नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर के विभिन्न बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर कार्रवाई की गई।

अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल के नेतृत्व तथा सफाई निरीक्षक नीतेश रावत की मौजूदगी में पालिका की टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का उपयोग करते पाए गए आठ दुकानदारों के चालान किए गए। साथ ही दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलिथीन जब्त कर निस्तारण की कार्रवाई की गई।

अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। नगर को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने व्यापारियों एवं नागरिकों से कपड़े, जूट अथवा अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों का उपयोग करने की अपील की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button