Blog
Trending

पुरोला में खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धा संपन्न, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हासिल किए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान

पुरोला। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धा 2026-27 का आयोजन पुरोला विकासखंड में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए संस्कृत भाषा एवं संस्कृति से जुड़ी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग के परिणाम घोषित किए गए।

संस्कृत नाटक में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गुंडियाट गांव की प्रज्ञा बडोनी ने प्रथम, श्री कमल संस्कृत विद्यालय पुरोला के दिव्यांश बहुगुणा ने द्वितीय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरोला की अवन्तिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संस्कृत समूहगान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरोला की सृष्टि प्रथम, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गुंडियाट गांव की गुंजन द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज मोल्टाड़ी की अनन्या तृतीय रहीं।

समूहनृत्य में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरोला की अनीषा रतूड़ी ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज मोल्टाड़ी की अनन्या ने द्वितीय तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली की ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में श्री कमल संस्कृत विद्यालय पुरोला के कार्तिक रतूड़ी व दिव्यांश की जोड़ी प्रथम रही। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरोला की अर्पणा व मनीषा रतूड़ी ने द्वितीय तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली के अंश आर्य व आशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।

आशुभाषण प्रतियोगिता में श्री कमल संस्कृत विद्यालय पुरोला के विनायक बहुगुणा प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरोला की रोनिका द्वितीय तथा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गुंडियाट गांव की आरुषी तृतीय रहीं।

श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में श्री कमल संस्कृत विद्यालय के विनायक बहुगुणा ने प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरोला की लक्ष्मी ने द्वितीय तथा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गुंडियाट गांव की दिव्या बडोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और विजेता छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, राधेकृष्ण उनियाल, जयलाल शाह, दया राम उनियाल, शिव प्रसाद गैरोला, राधेश्याम नौटियाल, अजय नौटियाल, मेवाराम गैरोला, बृज प्रसाद गैरोला सहित विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्रतिभागी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button