Blog
Trending

मोरी में पेड़ से गिरकर युवक गंभीर घायल, जिला प्रशासन ने एयर एम्बुलेंस से कराया देहरादून रेफर

हल्टाड़ी गांव के 40 वर्षीय चंद्र मोहन की हालत गंभीर, परिजनों की मांग पर प्रशासन ने तत्काल एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की

मोरी (उत्तरकाशी)। जनपद उत्तरकाशी की तहसील मोरी के हल्टाड़ी गांव में पेड़ से गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उसे हायर सेंटर दून अस्पताल, देहरादून भेजा, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को ग्राम हल्टाड़ी निवासी चंद्र मोहन (40 वर्ष) पुत्र जयपाल सिंह पेड़ पर कार्य करने के दौरान अचानक नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया।

डॉक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी। इसके बाद परिजनों ने जिला प्रशासन से एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की।

परिजनों की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बिना विलंब एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की। इसके बाद घायल चंद्र मोहन को सुरक्षित एयर एम्बुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया।

परिजनों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button