Blog
Trending

मोरी में भालू का हमला, सेब बागीचे में घास काट रहे दो युवक गंभीर घायल

सांकरी के तिरोला क्षेत्र में बागीचे में काम करने के दौरान हुआ हमला, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों हायर सेंटर रेफर

उत्तरकाशी  जिले के मोरी क्षेत्र के सांकरी में सेब के बागीचे में घास काट रहे दो युवकों पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घायल युवकों की पहचान योगेश पुत्र वीरेंद्र भंडारी (17 वर्ष) और दिपेश पुत्र किशन (18 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में तिरोला, सांकरी में रह रहे हैं और नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार दोनों युवक सांकरी क्षेत्र स्थित एक सेब के बागीचे में घास काटने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में वन्यजीवों को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

मोरी-सांकरी क्षेत्र में वन्यजीवों की लगातार गतिविधियों के बीच स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button