उत्तरकाशीउत्तराखंडपुलिस

Barkot में महिला की अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर रहा था युवक, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

उत्तरकाशी। बड़कोट क्षेत्र में एक महिला की अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला महिला की अस्मिता से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच और गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

12 फरवरी को पीड़िता ने कोतवाली बड़कोट में लिखित तहरीर दी, जिसमें बताया कि घनसाली (टिहरी) निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से जान-पहचान बढ़ाई। इसके बाद आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो तैयार कर उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करना शुरू कर दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया और सामग्री हटाने को कहा, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

तहरीर के आधार पर कोतवाली बड़कोट में आरोपी के विरुद्ध धारा 77, 351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा 66(c), 66(e), 67(a) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने संबंधित अधिकारियों को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण और सुभाष चन्द्र, प्रभारी निरीक्षक बड़कोट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और पतारसी–सुरागरसी के माध्यम से आरोपी मंजीत (25 वर्ष) को जनकपुरी, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। 17 फरवरी 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में शामिल

प्रभारी निरीक्षक: सुभाष चंद्र

उपनिरीक्षक: भूपेन्द्र सिंह रावत

हे0कानि0 रघुवीर सिंह (एसओजी)

कानि0 प्रवीन सिंह नेगी

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button