Blog
Trending
ब्रह्मखाल के मजगांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल
स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया, निजी वाहन से पीएचसी ब्रह्मखाल ले जाया गया

उत्तरकाशी। ब्रह्मखाल क्षेत्र के मजगांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना कॉलर द्वारा संबंधित विभाग को दी गई। प्रारंभिक सूचना में वाहन में चार लोगों के सवार होने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में संशोधित जानकारी के अनुसार वाहन में कुल तीन लोग सवार थे।

सूचना के अनुसार, हादसे में तीनों लोग घायल हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया, जिसके बाद निजी वाहन से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल ले जाया गया।
घटना के संबंध में डेल्टा और 108 आपातकालीन सेवा को भी सूचित किया गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।



