बड़कोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 220 ग्राम चरस के साथ पुरोला के दो युवक गिरफ्तार
कृष्णा खड्ड के समीप चेकिंग के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपी, तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल सीज; बरामद चरस की कीमत करीब 40 हजार रुपये।

बड़कोट (उत्तरकाशी)। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़कोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 220 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 नवंबर की शाम कृष्णा खड्ड के समीप चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK 07 DS 2148 को रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के कब्जे से 220 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार युवक पुरोला तथा शिवम सिंह (21) पुत्र उपेन्द्र सिंह, निवासी बिणाई, पुरोला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।
33 मुकदमे, 46 तस्कर गिरफ्तार
उत्तरकाशी पुलिस के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 33 अभियोग दर्ज कर 46 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान करीब 62 लाख रुपये कीमत की 13.8 किलोग्राम से अधिक चरस और 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त चार तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल बबलू खान, गजेन्द्र सिंह कुंवर और मोहन सिंह ठाकुर शामिल रहे।



