Blog
Trending

एसपी कमलेश उपाध्याय को मिला डीजीपी गोल्ड डिस्क सम्मान, चारधाम यात्रा और महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन ज्ञानसू में आयोजित रैतिक परेड समारोह में आईजी सुनील कुमार मीणा ने मेडल से किया अलंकृत, ‘अभया’ अभियान के तहत हजारों छात्राओं को किया गया जागरूक।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से एसपी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में जनपद में ‘जागृत नारी, सशक्त नारी’ की थीम पर ‘अभया’ अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत अब तक 179 जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 19 हजार छात्राओं को जागरूक किया गया है। इसके साथ ही 11 विद्यालयों की 1,730 छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया है।

वहीं, 38 महिला पुलिस कर्मियों द्वारा 40 बालिका विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को गोद लेकर छात्राओं से नियमित संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा 30 विद्यालयों में ‘स्पीक अप बॉक्स’ स्थापित किए गए हैं और करीब 5,000 छात्राओं को हेल्पलाइन कार्ड वितरित किए गए हैं।

अभियान के माध्यम से बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button